अपणि सरकार पोर्टल (Apuni Sarkar portal ) क्या है ? e district Uttarakhand से किस प्रकार से अलग है।अपणि सरकार पोर्टल के फायदे क्या है ?

अपणि सरकार पोर्टल क्या है | e district Uttarakhand | अपणि सरकार पोर्टल के फायदे क्या | Apuni Sarkar portal Helpline Number |

Apuni Sarkar portal

अपणि सरकार पोर्टल के फायदे : अपणि सरकार पोर्टल मतलब आपकी अपनी सरकार का पोर्टल उत्तराखंड के में रहने वाले लोगो के लिए पोर्टल बनाया जिसका मकसद उत्तराखंड में रहने वाले लोगो को लम्बी-लम्बी कातरो से छुट्टी मिल सके। और आप आसानी से और सुगम तरीके से आवश्यक सेवाओं का इंटरनेट की मदद से ऑनलाइन लाभ उठा सके।

यह पोर्टल आपको अलग अलग सरकारी सेवाओं का ऑनलाइन आवेदन में मदद करता है और आवेदन का स्टेटस ट्रैक करने में मदद करता है। अगर आप भी किसी राज्य सेवाओं के लिए सरकारी कार्यालाओ के चक्कर काट रहे है तो यह ब्लॉग आपके के लिए लाभदायक होगा। इसमें हम आपको अपणि सरकार पोर्टल की जानकारी देंगे।

अपणि सरकार पोर्टल क्या है ? यह e district uttarakhand से किस प्रकार से अलग है।

अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसके माध्यम से आप घर बैठे कई नागरिक सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस पोर्टल की घोषणा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र रावत ने सितंबर 2020 में की थी। इस पोर्टल पर उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही उत्तराखंड राज्य के 9 विभागों की 75 जन सुविधाएं आप एक पोर्टल में उपलब्ध करा दी गयी है। यह पोर्टल 17 नवंबर 2021 से नागरिक सेवाओं के लिए खोल दिया गया है।

इस वेब पोर्टल की सहायता से आवश्यक सेवाओं, विभिन्न प्रमाणपत्रों को बनाने का लाभ उठा सकते है और अपने दस्तावेज़ों में गलत जानकारी को सही कर सकते हैं जिसके लिए आपको अपने दस्तावेज़ को ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।

यह पोर्टल e district Uttarakhand पोर्टल से अलग नहीं है, लेकिन e district Uttarakhand की सभी नागरिक सेवाएं इस पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई हैं, अब आपको ई जिला उत्तराखंड पर आवेदन नहीं करना होगा, सब कुछ अपणि सरकार पोर्टल से होगा।

उत्तराखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दो पोर्टलों का अनावरण किया गया, एक आपुनी सरकार पोर्टल और दूसरा उन्नति पोर्टल। जहाँ आपुनि सरकार में सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते है वही उन्नति पोर्टल पर आप उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा चली जा रही परियोजना को वास्तविक समय में ट्रैक किया जा सकता है यह देखने के लिए कि इसे कितना पूरा किया गया है |

पोर्टल का नामअपणि सरकार पोर्टल (Apuni Sarkar portal)
संचालितउत्तराखंड सरकार द्वारा
शुरू की गयी17 नवंबर 2021
उद्देश्यउत्तराखंड में रहने वाले लोगो को घर बैठे 75 से अधिक सरकारी सुविधाओं का लाभ मिले।
लाभार्थीउत्तराखंड के निवासी
आधिकारिक वेबसाइटhttps://eservices.uk.gov.in/
पोर्टल का लिंकhttps://eservices.uk.gov.in/#/apuni-sarkar
हेल्पलाइन नंबर1905 CM हेल्पलाइन

अपणि सरकार पोर्टल का क्या उद्देश्य है ?

इस पोर्टल का उद्देश्य उत्तराखंड के लोगों को एक पोर्टल पर आवश्यक सरकारी सेवाएं प्रदान करना है। कुछ गांवों में दूर सरकारी कार्यालय हैं, जहां उनका पूरा दिन बस आने-जाने में ही बर्बाद हो जाता है, इस पोर्टल के कारण उन्हें घर से आवेदन करने का लाभ मिलेगा। जिससे उनका समय बचेगा। और सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य यह है कि इससे भ्रष्टाचार भी रुकेगा, नागरिकों के काम में पारदर्शिता आएगी, प्रत्येक नागरिक अपना काम करने के साथ-साथ अपने आवेदन की स्थिति को भी ट्रैक कर सकेगा।

Aapuni Sarkar Portal न केवल आम नागरिकों को बल्कि सरकार को भी मदद करता है, यानी इसमें एक डेटाबेस बनाया जाता है जो राज्य सरकार को राज्य में चल रही धोखाधड़ी/फर्जीवाड़ों को रोकने में मदद करता है, ताकि जिससे आम नागरिको को उनका हक़ सके। और सरकार का राजस्व भी गलत हाथों में जाने से बचाया जा सकेगा।

अपणि सरकार पोर्टल के फायदे क्या है ?

  • इसका मुख्य लाभ ऐसी सुविधा प्रदान करना है ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े और वे ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से घर से आवेदन कर सकें।
  • 9 विभागों की 75 जन सुविधाएं आप एक पोर्टल में उपलब्ध करा दी गयी है
  • इस पोर्टल के माध्यम से आप आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण , मृत्यु प्रमाण पत्र , वृद्धावस्था पेंशन और दिव्यांग पेंशन और उनके सुविधा का आवेदन सीधे अपने घर से बस कुछ ही क्लिक में कर सकते है।
  • यदि आपके दस्तावेज़ों में कोई गलत जानकारी मिलती है, तो आप इस पोर्टल पर जाकर अन्य दस्तावेज़ों के माध्यम से उन्हें ठीक करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कुछ प्रमुख सुविधाएं है जिनका लाभ आप आपुनि सरकार पोर्टल से उठा सकते है इस प्रकार है

  1. चरित्र प्रमाण पत्र
  2. आय प्रमाण पत्र
  3. स्थाई निवासी प्रमाण पत्र
  4. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र
  5. उत्तरजीवी प्रमाण पत्र
  6. जन्म प्रमाण पत्र व जन्म पंजीकरण
  7. पर्वतीय प्रमाण पत्र
  8. नया परिवार जोड़ना वह परिवार रजिस्टर की कॉपी
  9. परिवार अलग करना या परिवार संशोधन की प्रति
  10. मृत्यु प्रमाण पत्र व मृत्यु पंजीकरण
  11. रोजगार कार्यालय में पंजीकरण व नवीनीकरण करवाना
  12. शौचालय निर्माण प्रमाण पत्र
  13. विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन के कार्य
  14. दिव्यांग पेंशन
  15. शादी अनुदान फॉर्म
  16. तीलू रौतेली पेंशन
  17. राजकीय पेंशन
  18. बिजली-पानी के कनेक्शन और उनकी शिकायत दर्ज कराना

उत्तराखंड सरकार की अन्य योजनाएं :

बौना पेंशन योजना उत्तराखंड

FAQ

Apuni Sarkar portal किस राज्य में है ?

Apuni Sarkar पोर्टल उत्तराखंड राज्य द्वारा संचालित एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसके द्वारा तमाम केंद्र और राज्य सरकारी सुविधाएं का आप घर बैठे बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

अपणि सरकार का पोर्टल हेल्पलाइन नंबर

अपणि सरकार का पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 1905 CM हेल्पलाइन है

—————————————————————————————–

हमारी वेबसाइट ( Ukyojana.com )पर आने के लिए धन्यवाद, अगर आपको दिया गया ब्लॉग पसंद आया हो तो कमेंट करें या किसी अन्य लेख या योजना के बारे में कोई सवाल है तो कमेंट के माध्यम से साझा करें, हम निश्चित रूप से इसका उत्तर देने का प्रयास करेंगे।

1 thought on “अपणि सरकार पोर्टल (Apuni Sarkar portal ) क्या है ? e district Uttarakhand से किस प्रकार से अलग है।अपणि सरकार पोर्टल के फायदे क्या है ?”

Leave a Comment